• Mon. Jan 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संतनगरीहरिद्वार। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के ब्रह्मलीन संत स्वामी रामप्रकाश जी की आज 38 वी त पुण्यतिथि है। ब्रह्मलीन स्वामी रामप्रकाश जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्राचीन मंडल आश्रम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

Bystaruknews

Apr 13, 2022

संतनगरीहरिद्वार। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के ब्रह्मलीन संत स्वामी रामप्रकाश जी की आज 38 वी त पुण्यतिथि है। ब्रह्मलीन स्वामी रामप्रकाश जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्राचीन मंडल आश्रम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

संतनगरीहरिद्वार। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के ब्रह्मलीन संत स्वामी रामप्रकाश जी की आज 38 वी त पुण्यतिथि है। ब्रह्मलीन स्वामी रामप्रकाश जी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्राचीन मंडल आश्रम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित संतो ने स्वामी जी को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर एवं मंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के 50 वर्षों तक महंत रहे परम पूज्य संत स्वामी रामप्रकाश जी की आज 38वी पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम में सुबह सबसे पहले यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके बाद संतों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि 50 वर्षो तक प्राचीन अवधूत मंडल के महंत रहते हुए स्वामी जी ने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया, आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनको याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि आज देशभर में बैसाखी का पर्व भी मनाया जा रहा है समाज के सभी लोगों में नवीन ऊर्जा का संचार हो इन्ही मंगल कामनाओं के साथ उन्होंने आज सभी देशवासियों को बैसाखी पर्व की भी शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई, बीजेपी नेता डॉक्टर विशाल गर्ग, साधु संतों के साथ देश भर से आश्रम के अनुयाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory