• Fri. May 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गन्ना समाप्त न होने तक पैराई करती रहेंगी चीनी मिल, बेरोजगारों को दक्ष बनाने के लिए होगा काम: सौरभ बहुगुणा

Bystaruknews

Apr 13, 2022

गन्ना समाप्त न होने तक पैराई करती रहेंगी चीनी मिल, बेरोजगारों को दक्ष बनाने के लिए होगा काम: सौरभ बहुगुणा
— हरिद्वार पहुंचकर वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर किसान, युवाओं के हित में की बातें
हरिद्वार। कैबिनेट गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर हरिद्वार जनपद में गन्ना किसानों के हित में बातें की। उन्होंने कहा कि गन्ना चीनी मिलों को आदेश जारी करा दिए है कि जब तक गन्ना पूरी तरह से समाप्त नहीं होंगे, तब तक चीनी मिल पैराई करते रहेंगे। उन्होंने गन्ना आयुक्त को किसानों और समितियों के साथ समीक्षा करने को निर्देश दिए।


बुधवार को वेद मंदिर आश्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि गन्ना किसानों की प्रत्येक समस्याओं को दूर कराना और बेरोजगार युवकों को दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार दिलाने का काम कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हरिद्वार जनपद में अभी गन्ना खेतों में खड़ा हुआ हैं, चीनी मिलों को किसानों का इंडेंट बढ़ाकर सभी गन्ना लेकर पैराई करने को निर्देश दिए हैं। कुछ स्थानों पर गन्ना क्रेंद्रों पर गन्ना समय से न उठने आदि की समस्या सामने आ रही है, जिसे दूर करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पशुपालन के लिए विशेष योजनाएं बनाकर पशुपालकों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कौशल विकास तकनीकियों को बढ़ाकर युवाओं को दक्ष बनाकर स्वरोजगार और रोजगार के लिए काम किया जा रहा है। सभी जिला सेवायोजन अधिकारियों को क्षेत्र की औद्योगिक इकाईयों में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मेले लगाने को निर्देश दिए गए है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सौरभ बहुगुणा को बधाई देकर स्वागत करते हुए कहा कि युवा मंत्री होने से प्रदेश के सभी वर्गों को उनकी दूरदर्शिता का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान से सभी वर्ग जुड़ा हुआ है, इसलिए किसान हित में सौरभ बहुगुणा उचित निर्णय लेंगे और सभी का पालन कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी तरह से सक्रिय हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, चेयरमैन सुशील राठी, राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, शेषराज सैनी, धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, सतविंद्र सिंह, आदेश चौहान, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, अरविंद प्रधान, तेलूराज वाल्मीकि, तिलकराम सैनी, शुभम सैनी, चेतन कोचर, अंकित चौहान, अंकित चौधरी, रिंकी राजपूत, पिंटू सैनी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory