• Fri. May 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुमानीवाला क्षेत्र में हाथी की चहलक़दमी

Bystaruknews

Apr 7, 2022

गुमानीवाला क्षेत्र में हाथी की चहलक़दमी

ऋषिकेश गुमानीवाला क्षेत्र में बीते बुधवार देर रात हाथी की चहलकदमी होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हाथी यहां देर रात तक सड़क पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवाजाही करने के बाद हाथी जंगल की ओर निकल गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने हाथी की चहलकदमी को अपने मोबाइल पर कैद कर लिया। स्थानीय निवासी भगत सिंह पायल ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे एक हाथी गुज्जर बस्ती से होते हुए गुमानीवाला क्षेत्र के गली नंबर 10 में आ गया। हाथी यहां करीब आधे घंटे तक चहलकदमी करता रहा। उसके बाद हाथी गली नंबर 11 से होते हुए मुर्गी फार्म होकर जंगल की ओर निकल गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में एक भी वन कर्मचारी मुस्तैद नहीं था। ऋषिकेश रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुमानीवाला क्षेत्र में हाथी की इन दिनों रोजाना चहलकदमी हो रही है, कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए वन कर्मचारी क्षेत्र में गश्त दे रहे हैं।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory