• Sat. Sep 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्राचीन श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर में मायापुर युवा संगठन द्वारा आयोजित 13वें श्री निरंजनी गणपति महोत्सव में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य आदरणीय करन माहरा जी एवं अमन गर्ग जी सम्मिलित हुए

Bystaruknews

Sep 19, 2026

आज हरिद्वार के मायापुर स्थित प्राचीन श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर में मायापुर युवा संगठन द्वारा आयोजित 13वें श्री निरंजनी गणपति महोत्सव में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य आदरणीय करन माहरा जी एवं अमन गर्ग जी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर भगवान श्री गणेश के चरणों में नमन कर समस्त हरिद्वारवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा सभी के जीवन के कष्ट दूर करें और हर घर में खुशहाली का वास हो।

आस्था, भक्ति और उल्लास से भरे ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं। इस सुंदर आयोजन के लिए मायापुर युवा संगठन के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory