• Mon. Aug 17th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कथा के माध्यम से सनातन को आगे बढ़ा रहे स्वामी भास्करानंद-जगतगुरू कुमार स्वामी

Bystaruknews

Jun 27, 2026

कथा के माध्यम से सनातन को आगे बढ़ा रहे स्वामी भास्करानंद-जगतगुरू कुमार स्वामी
हरिद्वार, 27 जून। भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय जैसे धर्मनिष्ठ व्यक्ति पर लगाए जा रहे आरोपों के पीछे बड़ी साजिश है। आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि यदि चंपत राय के अधीन काम करने वाले कुछ लोगों ने राम मंदिर के धन की चोरी कर ली तो इसमें उनका क्या रोल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके सुरक्षाकर्मियों ने ही कर दी थी। उसी प्रकार चंपतराय कोे भी उन्हीं के लोग फंसाने की साजिश कर रहे हैं। जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि विपक्ष का काम बोलना है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले गिरेबान में झांकना चाहिए और सोच समझकर बोलना चाहिए। कथा के चौथे दिन जगतगुरू महामंडलेश्वर कुमार स्वामी महाराज भी कथा में शामिल हुए और कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज सनातन को आगे बढ़ा रहे हैं। राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित तमाम मंदिरों में धन की चोरी की जा रही है। जिन लोगों ने राम मंदिर में चोरी की है। उन्हें भगवान राम स्वयं सजा देंगे। भगवान ने चोरी करने वालों की सजा तय कर दी है। चोरों को उनकी करनी का दंड अवश्य मिलेगा।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory