• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

May 23, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 23 मई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं महंत दर्शन भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवनचंद्र खंडूरी के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी अरूणा खंडूरी, पुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी तथा पुत्र मनीष खंडूरी से मिलकर शोक जताया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि दिवंगत भुवनचंद्र खंडूरी बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। पहले सेना और उसके बाद राजनीति के माध्यम से उन्हें देश सेवा में जो योगदान दिया। वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि स्व.बीसी खंडूरी ने सख्त प्रशासक के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए राज्य को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनका निधन उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि स्व.बीसी खंडूरी लोकप्रिय जननेता थे। उनके कार्य और विचार सदैव सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। महंत दर्शन भारती एवं आईडी शास्त्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बीसी खंडूरी सभी की स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory