• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में ज्वालापुर बिजलीघर का घेराव कर धरना-प्रदर्शन कियाव

Bystaruknews

May 23, 2026

क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में ज्वालापुर बिजलीघर का घेराव कर धरना-प्रदर्शन कियाव विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ तो डाल दिया, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सुचारू बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि बिजली कटौती के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी वर्ग और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन के दौरान ज्वालापुर पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, पार्षद सुनील कुमार, लाली, इदरीस मंसूरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, युवा कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव एससी विभाग अमित कुमार, शौकत, ऋशभ वशिष्ठ, अयान सैफी, अज्जू, हिमांशु राजपूत, विवेक जगारिया, इलयास इम्मी, जावेद, बबलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory