• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

May 21, 2026

सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 21 मई। सिडकुल स्थित दीप ज्योति मंदिर के अध्यक्ष अजय वालिया ने अन्य पदाधिकारियों के साथ निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी को अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया और धर्म चर्चा की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी का मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रही है और जल्द ही भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। अजय वालिया ने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ मानव कल्याण में भी उनका अहम योगदान है। उन्होंने बताया कि विश्व शांति के लिए दीप ज्योति मंदिर में अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के साथ 108 ब्राह्मणों के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, केएल गुप्ता, लोकेश पुंडीर भी मौजूद रहे।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory