
आज आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव के संयोजन में हरिद्वार तरुण हिमालय स्कूल, तिवड़ी में छोटे बच्चों को बुक, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए।
इस अवसर पर Rajiv Gandhi जी के विचारों, दूरदर्शिता और आधुनिक भारत निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। देश में कंप्यूटर, मोबाइल आईटी सेक्टर और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
बच्चों के बीच समय बिताकर और उन्हें शिक्षा सामग्री वितरित कर बहुत उत्साह एवं खुशी महसूस हुई। हम सभी को राजीव गांधी जी की सकारात्मक सोच, युवा शक्ति पर विश्वास और देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा से निरंतर सीख लेने की आवश्यकता है आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी यूथ कांग्रेस हमेशा करती रहेगी ।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी महानगर उपाध्यक्ष ऋषब वशिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जगरिया प्रदेश महासहिव उत्कर्ष वालिया तनु पूर्व महानगर अध्यक्ष नितिन तेश्वर पार्षद विक्की भूषण पूर्व अध्यक्ष जिला अध्यक्ष कैश कुराना कांग्रेस नेता मनु वालिया पूर्व पार्षद टिबड़ी सूरज पाल राज्य समन्वयक यूथ कांग्रेस शुभम जोशी कांग्रेसी नेता जगदीप असवाल कांग्रेस नेता हरिद्वार लाल जी युवा कांग्रेस नेता आकाश बिरला
भाई अनिकेत नरौलिया
