

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के 35 वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत का निर्माण देश की उम्मीदों को नये पंख लगाने का काम किया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश के नौजवानों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा और भारत को स्वावलंबी बनाने का काम किया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता जोशी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने फैसलों से महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने का काम किया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में कम्प्यूटर क्रांति कर भारत के नौजवानों को दुनिया भर में कदमताल करना सिखाया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता हिमांशु बहुगुणा और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि राजीव गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर देश को पूरी दुनिया के साथ कदमताल कराने का काम करेंगे,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने प्राणों का सर्वस्व बलिदान कर देश को विदेशी ताकतों के आगे झुकने नहीं दिया,
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता विकास सिंह, उज्जवल वालिया, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,ऋषभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पार्षद पति अकरम अंसारी, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव,पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी, सीपी सिंह, अमित गुप्ता,शुभम जोशी,जगदीश तोमर, अरूण चौहान,एलएस रावत,अतीश वर्मा ,गोविंद पाण्डेय,नंदन कुमार, धनीराम शर्मा, ब्रहम्चंद, नवीन सैंस, नवीन पाल,भरत ठाकुर,सत्यम शर्मा, आदित्य भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
