• Sun. May 17th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भूमि स्वामी और कॉलोनाइजर के बीच विवाद के चलते प्लाट खरीदने वालों ने सरकार और जिला प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

Bystaruknews

May 17, 2026

भूमि स्वामी और कॉलोनाइजर के बीच विवाद के चलते प्लाट खरीदने वालों ने सरकार और जिला प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

हरिद्वार, 17 मई। भूमि स्वामी एवं कॉलोनाइजर के बीच विवाद के चलते परेशान कालोनी में प्लाट खरीदने वाले लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है। शैलेश शर्मा, मनोज चौधरी, तरुण शर्मा, जसवीर सिंह, मनोज कुमार, मोहनलाल, मोहित कुमार, शिव प्रकाश,  आदि ने  प्रदेश वार्ता के दौरान कहां की न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने लकसर रोड़ स्थित रिद्धि पुरम कालोनी में आवासीय प्लॉट खरीदे थे। प्लॉट की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी करा दी गयी। उन्होंने कहा कि बाद में भूमि स्वामी  और कॉलोनाइजर मनीष राठी के बीच पैसों और रास्ते को लेकर विवाद हो गया। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। बताया कि रास्ते के लिए की गयी बाउंड्री वॉल को भी भूमि स्वामी  ने तुड़वा दिया है। जिसके चलते वे खरीदे गए प्लॉट पर निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। प्रशासन के अधिकारी उनकी रजिस्ट्री को भी फर्जी बता रहे हैं। जिससे सभी भारी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। खरीदी गयी जमीन की पैमाईश के लिए अनुरोध पत्र को भी प्रशासन के अधिकारी लेने को तैयार नहीं हैं। विवाद को हल करने के लिए जिला अधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है। शैलेश शर्मा एवं मनोज चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी गुहार लगायी जाएगी और जरूरत पड़ी तो परिवार सहित धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory