• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर अमल करें देशवासी-महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी

Bystaruknews

May 18, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर अमल करें देशवासी-महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी
हरिद्वार, 18 मई। जूना अखड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा है और भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने पेट्रोल डीजल का उपयोग कम कर दिया है और सोने की खरीददारी भी कम कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमल करना चाहिए और शादी विवाह में सोने की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। पेट्रोल डीजल बचाने के लिए सरकारी बसों और ट्रेनों में यात्रा करनी चाहिए। जिससे मंदी के दौर से निपटने में सरकार सफल हो सके। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि देश को पहली बार नरेंद्र मोदी जैसा जनता का भला सोचने वाला प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए भारत जल्द ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होकर पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन होना है। कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर व्यवस्थाएं कर रहे हैं। जिससे संतों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory