• Mon. Sep 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पावन नील पर्वत श्रृंखलाओं के बीच विराजमान शक्तिपीठ मां चंडी देवी मंदिर में आज एक विशेष अवसर है।

Bystaruknews

May 16, 2026

जय मां चंडी…
हरिद्वार की पावन नील पर्वत श्रृंखलाओं के बीच विराजमान शक्तिपीठ मां चंडी देवी मंदिर में आज एक विशेष अवसर है।
आज से ठीक एक वर्ष पूर्व, परम श्रद्धेय महंत भवानी नंदन गिरी जी महाराज का पट्टाभिषेक हुआ था… और इस एक वर्ष में मंदिर परिसर ने केवल बदलाव नहीं देखा, बल्कि एक नई ऊर्जा, नई व्यवस्था और नई आस्था का अनुभव किया।
जहां कभी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते थे, वहीं आज मंदिर परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा सबसे पहली प्राथमिकता बन चुकी है।
महंत भवानी नंदन गिरी जी महाराज ने सबसे पहले मां की धर्म ध्वजा स्थापित कर मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को नई ऊंचाई दी।
यह केवल एक ध्वजा नहीं, बल्कि सनातन आस्था, शक्ति और परंपरा का प्रतीक बनकर लहराई।
मंदिर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, दिव्य और सकारात्मक वातावरण मिले, इसके लिए लगातार व्यवस्थाओं को सुधारा गया।
पारदर्शिता और सुचारु संचालन के लिए इंटरनल ऑडिटर की नियुक्ति की गई, ताकि मां के दरबार की व्यवस्था पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ संचालित हो सके।
इतना ही नहीं, प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई।
जिस स्थान पर कभी अव्यवस्था दिखाई देती थी, वहां अब श्रद्धा और व्यवस्था का संतुलन नजर आता है।
इसी क्रम में लक्ष्मी नारायण मंदिर में नई मूर्तियों की स्थापना कर पूरे मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया गया।
पुरातन आस्था को आधुनिक व्यवस्था के साथ जोड़ने का यह प्रयास श्रद्धालुओं के बीच विशेष चर्चा का विषय बना।
श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए मंदिर परिसर में निशुल्क भंडारे की व्यवस्था भी शुरू की गई, ताकि मां के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त प्रसाद और भोजन से वंचित न रहे।
दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह व्यवस्था न केवल सुविधा बनी, बल्कि मां के दरबार की सेवा भावना का जीवंत उदाहरण भी बनी।
सिर्फ एक वर्ष…
लेकिन इस एक वर्ष में मां चंडी धाम ने यह महसूस किया कि जब नेतृत्व सेवा भाव से जुड़ा हो, तो परिवर्तन केवल दिखाई नहीं देता… महसूस भी होता है।
आज श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष है, व्यवस्था में विश्वास है और मां के दरबार में पहले से अधिक दिव्यता का अनुभव है।
मां चंडी देवी की कृपा और आशीर्वाद से यह सेवा यात्रा यूं ही आगे बढ़ती रहे…
इसी मंगलकामना के साथ, पट्टाभिषेक के एक वर्ष पूर्ण होने पर महंत भवानी नंदन गिरी जी महाराज को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय मां चंडी। 🙏

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोहकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
डीपीएस के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली उत्सव स्वर्ण अक्षर-2026 का भव्य समापनसमारोह के मुख्यअतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory