• Mon. May 11th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र का प्रथम व्याख्यान उपन्यासकार,कवि और संस्कृतिकर्मी श्री अशोक जमनानी द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न।

Bystaruknews

May 11, 2026

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र का प्रथम व्याख्यान उपन्यासकार,कवि और संस्कृतिकर्मी श्री अशोक जमनानी द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न।

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून स्थित भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र का संचालन विधिवत प्रारम्भ।

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून स्थित भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र द्वारा उपन्यासकार,कवि और संस्कृतिकर्मी श्री अशोक जमनानी के व्याख्यान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माननीय कुलपति महोदया डॉ. तृप्ता ठाकुर द्वारा स्वागत उद्बोधन में श्री अशोक जमनानी द्वारा रचित रचनाओं से सभी छात्र- छात्रों को अवगत करवाया व भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र के उद्देश्य को भी सभी के साथ साझा किया।
मूल रूप से होशंगाबाद, मध्य प्रदेश के निवासी श्री अशोक जमनानी ने भारतीय संस्कृति, साहित्य और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल प्राचीन ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला, नैतिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय है।
उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान प्रणाली को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका श्री जमनानी ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।
आज का व्याख्यान विश्वविद्यालय स्थित भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र के लिए भी एक सम्मान की बात है क्योकि श्री अशोक जमनानी को साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का वीरसिंह जूदेव राष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का दुष्यंत कुमार पुरस्कार, सिंधी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का कृति पुरस्कार, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पुरस्कार, माधव ज्योति राष्ट्रीय अलंकरण, केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा आथर्स ट्रेवल ग्रांट, राज भाषा वांग्मय अलंकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा मुंशी प्रेमचंद सम्मान, साहित्य और समाज सेवा से जुड़ी कई संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ है।

श्री जनमानी द्वारा सभी को अंत में अपनी कविताओ की कुछ पंक्तियों को पढ़ कर भी सुनाया।
विश्वविद्यालय की तरफ से स्मृति चिंन्ह श्री बिक्रम जंतवाल, वित्त नियंत्रक और डॉ. मनोज कुमार पांडा द्वारा श्री अशोक जमनानी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार पांडा द्वारा प्रेक्षित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार पांडा, निदेशक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, विश्वविद्यालय वित्त नियंत्रक श्री बिक्रम सिंह जंतवाल, डॉ. विशाल रामोला, डॉ. शिल्पी मित्तल पंवार, श्री के.सी.मिश्रा कार्यक्रम संयोजक, श्री अंशु सिंह, डॉ. वर्तिका पंत, सुश्री श्रद्धा सैनी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन सुश्री अदिति सिंह, महिला प्रौद्योगिकी संसथान की छात्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम से वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर स्थित(FOT/FOP/FOM/WIT) के छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory