• Mon. May 11th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के ब्लॉक आर्यनगर की बैठक मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित की गयी, जिसमें नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया गया, बैठक की अध्यक्षता महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई लेकिन आज भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल के साथ जोड़ कर महिलाओं के साथ धोखा किया,
बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है,एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं जिससे हमारे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है,
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि हम धामी सरकार की नाकामियों को घर -2तक पहुंचाने का काम करें,
बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन आज प्रदेश में बेटियां उन्हीं के नेताओं से असुरक्षित है,
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर और वरिष्ठ नेता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि धामी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है और साथ ही हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान हैं,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद विवेक भूषण विक्की और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता धामी सरकार से नाकामियों का बदला लेने का काम करेगी,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि आर्यनगर ब्लॉक में प्रदेश कांग्रेस ने जो महिला को जिम्मेदारी दी इससे साफ होता है कि कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए दृढ़संकल्पित है,
बैठक में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह,पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय, अंजू द्विवेदी,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, नलिनी दीक्षित,पार्षद प्रत्याशी तनिशा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, बिंदु शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,सुमन अग्रवाल,ग्रेस कश्यप,ममता सिंह,वंदना तनेजा,मधु शर्मा, शाहजहां, उज्जवल वालिया, बृजमोहन बड़थ्वाल,धनीराम शर्मा, हिमांशु राजपूत, कुलदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना,कैलाश प्रधान, सतीश दूबे, दिनेश पुण्डीर,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,एडवोकेट विवेक जागरिया,शुभम जागरिया,यश शर्मा, अमित गुप्ता,आशू श्रीवास्तव,ऋषभ वशिष्ठ,करन सिंह राणा,वंश नैय्यर, अनिल नैय्यर, सन्नी कुमार, पूर्व अध्यक्ष तेलूराम प्रधान,दीपांशु आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory