
गोवर्धन मेले में मुस्लिम दुकानदारों की एंट्री पर विवाद, अरुण गिरी आचार्यमहामंडलेश्वर श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा ने किया समर्थन
गोवर्धन अधिक मास मेले में मुस्लिम दुकानदारों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर अब हरिद्वार के साधु-संत भी खुलकर सामने आ गए हैं। अरुण गिरी आचार्यमहामंडलेश्वर ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि देशभर के धार्मिक स्थलों पर ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है, जहां प्रसाद और धार्मिक सामग्री की पवित्रता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
वहीं दिनेश फलवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गोवर्धन मेले में मुस्लिम दुकानदारों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कुछ लोग प्रसाद और फूल-मालाओं को अशुद्ध करते हैं तथा भोजन को लेकर भी विवादित घटनाएं सामने आती रही हैं। इस बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
