• Sun. Apr 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना

Bystaruknews

Apr 26, 2026

हरिद्वार 26 अप्रैल 2026। ‘‘ नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। ‘‘नेक राह वीर ’’ योजना के तहत ही इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन/ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने 5000/- (पांच हजार रूपये) का चैक देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि डॉ. नरेश चौधरी ने दिनांक 22.5.2025 को नेशनल हाईवे नजीवाबाद मार्ग पर दो व्यक्ति श्री विजेन्द्र एवं श्री सोनू को घायल अवस्था में देखा। डॉ. नरेश चौधरी ने तुरन्त घायलों की गंभीर अवस्था को देखकर अपने वाहन से प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया इसके अतिरिक्त श्री विजेन्द्र की हालत अत्यन्त गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार उपरान्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी स्वंय के स्तर से कर एम्स ऋषिकेश भी पहुँचाकर उक्त दोनों व्यक्तियों का बहुमूल्य जीवन को बचाया। जिसके लिये डॉ. नरेश चौधरी की उक्त दोनों घायल व्यक्तियों के परिवार जनों, जन समाज ने भी विशेष रूप से सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की और उत्तराखण्ड सरकार ने डॉ. नरेश चौधरी को ‘‘नेक राहवीर’’ के रूप में विशेष सम्मान दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी ने दोनों व्यक्तियों का बहुमूल्य जीवन बचाकर जो सराहनीय सच्ची मानव सेवा की है वह अतुल्नीय एवं उल्लेखनीय उदाहरण है इसके लिये वह ‘‘नेक राहवीर’’ सम्मान के सच्चे हकदार हैं। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने यह भी कहा कि अगर समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक हो जाये कि सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्तियों को स्वर्णिम समय में उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी जाये तो उसका बहुमूल्य जीवन तो बच ही जायेगा और दुर्घटनाओं से मुत्यु दर में भी कमी आयेगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि डॉ.नरेश चौधरी ने जो गंभीर घायल व्यक्तियों का बहुमूल्य जीवन बचाया वह समाज के लिये भी प्रेरणा संदेश है तथा पीडितों एवं उनके परिवार जनों के लिये भी कभी नहीं भूलने वाला वरदान है। डॉ. नरेश चौधरी ने सम्मानित होने पर कहा कि मेरे लिये समर्पित मानव सेवा एवं सामाजिक सेवा अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त सर्वोपरि है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर जो मुझे सम्मान मिलता है वह मेरे लिये और अधिक ऊर्जा एवं सर्म्पण होकर कर्मठता से सेवा करने के लिये प्रेरक का कार्य करता है तथा सम्मान प्राप्त होने पर जो मुझे शुभचिंतकों की बधाईयां मिलती हैं वह मेरे जीवन की कभी नहीं खत्म होने वाली पूंजी है जो मुझे जन समाज ने अपार दी हुई है जिसे देखकर एवं याद भर करने से जो आत्म संतुष्टि मिलती है वह मेरे लिये सबसे बड़ा अतुल्नीय सम्मान है।डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित किये जाने पर संयुक्त आयुक्त परिवहन राजीव मेहरा, आर.टी.ओ. संदीप सैनी, श्रीमती अनिता चमोला, ए.आर.टी.ओ. निखिल शर्मा, नेहा झा, परिवहन अधिकारी भारत भूषण एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अरुण त्रिपाठी एवं परिसर निदेशक डॉ. अनूप गक्खड़ ने भी विशेष रूप से बधाई दी।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया
स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory