• Sat. Apr 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन के मान बिंदु हैं कुंभ मेला और चारधाम यात्रा-स्वामी बालकानंद

Bystaruknews

Apr 18, 2026

कंुभ मेले की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
सनातन के मान बिंदु हैं कुंभ मेला और चारधाम यात्रा-स्वामी बालकानंद
हरिद्वार, 18 अप्रैल। आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले और चारधाम यात्रा पर चर्चा की। निरंजनी अखाड़े में भेंटवार्ता के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सभी अखाड़ों से चर्चा कर अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कुंभ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कर रहे हैं। जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न हुआ है। उसी तर्ज पर हरिद्वार कुंभ मेला भी सफलता पूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा भी शुरू हो गयी है। चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए धामी सरकार द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गयी हैं। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला और चारधाम यात्रा सनातन संस्कृति के मान बिंदु हैं। कुंभ मेले और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को संतों के सानिध्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। जिससे सनातन का परचम पूरे विश्व में फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को लेकर सभी अखाड़ों में तैयारियां की जा रही हैं। सभी तेरह अखाड़े मिलकर हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य व दिव्य स्वरूप में संपन्न कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory