• Tue. Apr 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया

Bystaruknews

Apr 14, 2026

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान का निर्माण कर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया और संविधान का निर्माण कर देश के गरीब वंचितों को समानता का अधिकार दिलाने का काम किया,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का पूरा जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि शिक्षा के माध्यम से हम समाज में बड़े और सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त असमानता को दूर करने के लिए लड़ने का काम करेंगे,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने कहा शिक्षा वो शेरनी का दूध है जिसे जो जितना पियेगा उतना धाड़ेगा,
गोष्ठी में मुख्य रूप से एससी एसटी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित चंचल,अशोक गुप्ता, धनीराम शर्मा,अरूण चौहान,विकास सिंह, प्रहलाद सिंह चौहान,भरत ठाकुर, आशीष प्रधान, अंकित चौधरी,लक्ष्मण हाण्डा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory