• Tue. Oct 6th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की दक्ष मंदिर में पूजा अर्चनाप्रदेश की उन्नति और कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की

Bystaruknews

Mar 30, 2026

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की दक्ष मंदिर में पूजा अर्चनाप्रदेश की उन्नति और कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की
उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य कर रही सरकार-मदन कौशिक
हरिद्वार, 30 मार्च। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की उन्नति तथा अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रार्थना की। दक्ष मन्दिर पहुंचने पर संतो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर मदन कौशिक का स्वागत किया। पूजा अर्चना के उपरांत मदन कौशिक ने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक एवं संास्कृतिक विरासत के सरंक्षण और विकास के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सरकार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी पूरी कैबिनेट द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री होने के साथ हरिद्वार के विधायक भी हैं। इसलिए आगामी कुंभ को भव्यता और दिव्यता प्रदान करना उनकी विशेष जिम्मेदारी है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सुमित लखेरा, मनोज वर्मा, प्रशांत सैनी, भूपेंद्र कुमार, मुकुल पाराशर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्राद्ध पक्ष में क्यों खिलाया जाता है कौवों और गायों को भोजन, कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए इस पर क्या बोले अंशुल श्री कुंज तीर्थ पुरोहित
हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, डीपीएस स्कूल रानीपुर के प्रिंसिपल रहे मुख्य अतिथिडिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और स्कूल स्तर पर नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा
महानिर्वाणी अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया कपिल मुनि षष्ठी पर्वभगवान कपिल मुनि का दर्शन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर- अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रजिस्टर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory