• Fri. Mar 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री बने मदन कौशिक का हरिद्वार में भव्य स्वागत, आतिशबाजी के साथ जश्न में डूबे समर्थक

Bystaruknews

Mar 20, 2026


कैबिनेट मंत्री बने मदन कौशिक का हरिद्वार में भव्य स्वागत, आतिशबाजी के साथ जश्न में डूबे समर्थक

हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य अभिनंदन किया गया, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना रहा। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच मदन कौशिक ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार जताया। मंत्री बनने के बाद मदन कौशिक ने एबीपी न्यूज़ से की खास बात।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मदन कौशिक के मंत्री बनने से हरिद्वार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र को इसका सीधा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory