• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 8 दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजनअल्मोड़ा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

Bystaruknews

Jan 14, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 8 दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन


अल्मोड़ा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां,
अल्मोड़ा।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा “राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती)” के अवसर पर आठ दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में अति दुरस्त दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम सौराल, सल्ट में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
जागरूकता शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत ” एक मुठ्ठी आसमान “चलाकर किया गया। अल्मोड़ा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने जन समुदाय को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को एनसीबी की “जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें” ई-प्रतिज्ञा पहल,नालसा (मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2025, निःशुल्क कानूनी सहायता,मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणाम व रोकथाम,साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षा एवं कानून, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों, राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर: 14446, मानस हेल्पलाइन 1933, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही पंफ्लेट वितरित किये गए।शिविर में अधिकार मित्र हेमा पाण्डेय उपस्थित रहीं।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory