• Fri. Jan 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद को जनता ने दी जननेता की उपाधि

Bystaruknews

Jan 2, 2026

जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद को जनता ने दी जननेता की उपाधि


प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन पर वेद मंदिर में बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब


हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर आमजन के साथ खासोआम ने वेद मंदिर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बधाई देने पहुंचे लोगों ने उन्हें जननेता की उपाधि देकर सम्मानित किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनहित में हमेशा तत्पर रहेंगे और हर व्यक्ति के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ उनके दुख सुख में हमेशा साथ निभाएंगे।
शुक्रवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जन्मदिन मनाया गया। उन्हें ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा के सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ व्यापारियों के साथ जनपदवासियों ने आतिशबाजी कर, गुलदस्ते, मिष्ठान खिलाकर, पटके पहनाकर, महापुरुषों के चित्र आदि भेंटकर शुभकामनाएं दी। आश्रम में पहुंचे समर्थकों ने उन्हें जनताहित के लिए सर्वोपरि काम करने वाले जननेता की उपाधि से सम्मानित किया। जिला पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसबीर बसेड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान, कन्हैया खेवड़िया आदि ने समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
दर्जाधारी डा जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद हमेशा जनता की हर सुविधाओं के लिए काम कराने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आज जो सम्मान उन्हें मिल रहा है उसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे और हमेशा जनहित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित कर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उठाकर उनके निवारण के लिए आश्वस्त किया।
इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष अमित चौहान, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम चौहान, राकेश सैनी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, दीपक जखमोला, डा विशाल गर्ग, पंजाबी समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार,अशोक चौधरी, सुशील गुर्जर, देवेंद्र चौधरी, मास्टर सत्यपाल सिंह, बलवंत सिंह पंवार, बालम सिंह नेगी, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, हुकुम सिंह रावत, उत्तम सिंह रावत, दीपक रावत, विजय सिंह रावत प्रधान, डा विजय चमोली, लाल सिंह प्रधान, बलदेव सिंह, उमेश सिंह, उम्मेद सिंह, पूरण सिंह, पंकज गुर्जर, श्रवण चौहान, प्रदीप प्रधान, चीनू नीतीश चौधरी, ओमकार जैन, धर्मपाल ठेकेदार, विनोद खादी, पुरुषोत्तम शर्मा, यशवीर प्रधान मुंडाखेड़ा, मायाराम प्रधान, राव काले खां, रमेश कुमार, राजपाल सिंह प्रधान, सचिन चौहान, रीणु चौधरी, सत्यकुमार, विशेष चौहान, स्वामी रघुवीरानन्द मीरगपुर, रमन चौधरी, राजेश चौधरी, गौरव चौधरी, कुंवरपाल चौधरी, अरुण रेड्डी, लाखन सिंह प्रधान, शीश पाल, जीतेन्द्र कुमार, सरदार संजय, रमेश प्रधान, संदीप प्रधान, आदर्श कश्यप, प्रखर कश्यप प्रधान, अमित सैनी प्रधान, छोटू, सुशील पंवार, नेत्र पाल चौहान, मोहित स्वामी, मामचंद राठौर प्रधान, संदीप राठौर, जीतेन्द्र सैनी, ललित सैनी, मनोज राठौर, सुशील चौहान, मास्टर अनिल सिंह, दीपक सैनी प्रधान, शिव कुमार चौहान, तेजपाल, देवेंद्र, रामवीर, टिंकू चौहान, रणधीर,
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा, पृथ्वी सिंह राणा, सचिन, मोनू प्रधान, अंकुश मानकपुर, उप प्रमुख रविंद्र चौधरी, स्वामी मेघानंद, रघुवीर स्वामी, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, राममूर्ति लोहान, सौरव शर्मा, सर्वेश चेयरमैन, अक्षय प्रधान, दीपांशु शर्मा, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, नीरज मंगल डब्बू, पंकज प्रधान, नरेश चौहान, मृदुल कौशिक, हिमांशु सैनी, अक्षय कुमार, दीपक अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, अनूप सिद्धू, दीपक अग्रवाल,
लव शर्मा, नवजोत वालिया, कमाल तनेजा, हितेश चौहान, शाहरुख़ हुसैन, मनववर कुरैशी, नितिन शर्मा,
अनुराग राठी, चेयरमैन सुशील राठी, विनोद चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, सन्नी चेयरमैन, विक्रांत प्रमुख, पारुल कुमार, सोनू जमींदार, योगेंद्र मुंडन, तिलक राम सैनी, प्रदीप चौधरी, आशीष चौधरी, केपी सैनी, प्रो शिवकुमार चौहान, नाथीराम चौधरी, अभिषेक चौधरी, मनीष चौधरी, राव काले खा आदि के साथ तमाम जनपदवासियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory