• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए

Bystaruknews

Jan 2, 2026


गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से हरकी पैड़ी के निकट रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सैकड़ों लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गरम कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में राजस्थान अलवर से मुख्य अतिथि परम श्रद्धय बाबा नन्दलाल जी महाराज किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए ट्रस्ट पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि उनकी ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्य जरूरतमंदों को राहत देने का माध्यम हैं और आगे भी ट्रस्ट द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
वरिष्ठ समाजसेवी हितेश शर्मा एवं रितेश सेमवाल ने कहा कि ट्रस्ट अध्यक्ष कमल खड़का के नेतृत्व में गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है और ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाजसेविका एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबिता शर्मा ने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना से किया गया कार्य ही वास्तविक पुण्य का मार्ग है। उन्होंने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी राजकुमार सोनी एवं तुषार सोनी रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों में बबिता शर्मा, दमन वत्स, करण वत्स, राम बहादुर कुंवर, ललित सोनी, राजेश सोनी, दीपक सोनी, ओमलता सोनी, नितिन श्रोत्रिय, सचिन शर्मा सरदार, प्रकाश रुवाली, ठाकुर सिंह, पूर्णिमा सिंह,खुशी, अंश कैलाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, अभिषेक शर्मा, अजुज जोशी, नवराज भट्ट, रामप्रसाद अर्याल, संदीप चौधरी, सुन्दर, ओम शर्मा, एन.डी. उनियाल, लव-खुश, हरपाल, मुनीश, नितेश कश्यप, सोभित कश्यप, संतोष और टनटन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory