• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में लगाया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूक शिविर,अल्मोड़ा

Bystaruknews

Dec 12, 2025

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में लगाया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूक शिविर,
अल्मोड़ाl
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की अध्यक्षता में रामलीला ग्राउंड अल्मोड़ा रोड सोमेश्वर में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं उपस्थित आम जनता व विद्यार्थियों को नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना व कार्यो, नालसा की विभिन्न योजनाए, माहिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिको आदि के अधिकारों, नालसा टोल – फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098, निःशुल्क विधिक सहायता आदि के विषय में जागरूक किया गया व नालसा थीम सॉंग सुनवाया गया।शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमो व नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले छात्र- छात्राओ को सर्टिफिकेट एवं अन्य लाभार्थियों को छड़ी, व्हीलचेयर,कान की मशीन आदि प्रदान की गई।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाये गये। हैडाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।अन्य विभागों के अधिकारीगण द्वारा अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया, कार्ड आदि बनाए गये व स्टाल लगाये गये।शिविर में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष सोमेश्वर,तहसीलदार सोमेश्वर आदि उपस्थित रहें। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, कुमाऊँनी नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालो का निरीक्षण किया गया एवं आम जनता को दी गई सहायता व लाभ के विषय में जानकारी ली गई।द्वाराहाट, ताकुला व अल्मोड़ा के अधिकार मित्र द्वारा हैल्प डैस्क व विधिक स्टॉल के माध्यम से आमजनता की सहायता की गई व लगभग 1000 निःशुल्क सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों व पंफ्लेटों का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 5500 लोग लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory