• Fri. Aug 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भाजपा जिला कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई

Bystaruknews

Nov 12, 2025


आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को सोशल मीडिया के विभिन्न विषयों में जानकारी देते हुए संबोधित किया की सोशल मीडिया समाचार वर्तमान घटनाओं और विभिन्न विषयों की जानकारी तथा जनता तक सरकार की उपलब्धियां तथा जानकारियां पहुंचाने का सोशल मीडिया सबसे महत्वपूर्ण साधन है फेसबुक, ट्विटर एक्स,इंस्टाग्राम, यूट्यूब तथा व्हाट्सएप के माध्यम का उचित उपयोग करते हुए संगठन को ओर मजबूत करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया भर में लोगों से जुड़ने तत्काल जानकारी प्राप्त करने में, सामाजिक और व्यावसायिक और मनोरंजन के लिए एक शक्तिशाली माध्यम है।सोशल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण यहां तक कि संकट के समय में बचाव और सहायता के लिए भी एक उपयोगी माध्यम है मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को जिला व पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रिय भूमिका अदा करते हुए आने वाले कार्यक्रमों व अन्य विभिन्न विषयों में जानकारी प्रदान करी व भाजपा सोशल मीडिया टीम की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्षी दल भी भाजपा सोशल मीडिया की तारीफ करते हैं।
लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा ने कहा कि संगठन को एक परिवार मानकर सोशल मीडिया का उपयोग संगठन को मजबूत करने के लिए करें।
जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि यह बैठक हरिद्वार में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की योजनाओं , कार्यों को प्रत्येक बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ-साथ हर घर तक पहुंचाने की दिशा में बहुत कारगर साबित होगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी व लक्ष्मण सिंह नागर,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सुशील पवार, विक्रम सिंह, रीता सैनी, बिन्दर पाल, गौरव वर्मा, देवेष ममगई मंडल सोशल मीडिया संयोजक मोहित नेगी, नीरज कश्यप, राजन मल्होत्रा, शंकर पाठक, रविकांत शर्मा, अमित धीमान, जसवीर सिंह, सचिन आर्य,नमन अंकुर सैनी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory