• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मंगल ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

Bystaruknews

Sep 18, 2025

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मंगल ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद
धर्मसत्ता के बिना अधूरी है राजसत्ता-श्रीमहंत रिंवंद्रपुरी
हरिद्वार, 18 सितम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मंगल ने परिवार सहित निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंटकर आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने राजेश मंगल और उनके परिजनों को मनसा देवी की चुनरी भेंटकर आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राजसत्ता धर्मसत्ता के बिना अधूरी है। धर्माचार्यो और संतों के मांर्गदर्शन में ही समाज को दिशा मिलती है। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ संत समाज राष्ट्र की एकता अखंडता को मजबूत करने में भी मुख्य भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन को गति मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मंगल ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और सामाजिक एकता को मजबूत करने में संतों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रव्रिद्रपुरी महाराज धर्म और अध्यात्म क्षेत्र के साथ सामाजिक सेवाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। उनका सेवाभाव सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान डा.केके मंगल, अशोक मंगल व परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory