• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को मिला उपाध्यक्ष का पद

Bystaruknews

Sep 15, 2025

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को मिला उपाध्यक्ष का पद


-भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पद मिलने पर किया वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर स्वागत
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी स्वामी यतीश्वरानंद पर बड़ा विश्वास जताया है। उन्हें उपाध्यक्ष पद पर आसीन किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में अन्ना पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें हरिद्वार से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पर विश्वास जताते हुए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की उम्मीदो पर कर खरा उतरने का काम किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, अध्यक्ष राजीव शर्मा, अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पवार, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सरवन चौहान, पार्षद अनुज सिंह, सतविंदर सिंह रिंकी राजपूत, चेतन कोचर, अंकित चौधरी, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory