• Fri. Aug 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में किया रूद्राभिषेक

Bystaruknews

Aug 8, 2025

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में किया रूद्राभिषेक
हरिद्वार, 4 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने श्री दक्षिण काली मंदिर में शिव आराधना कर रहे निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक कर राज्य व देश की खुशहाली की कामना की और धराली व पौड़ी मंें आयी आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना निरंतर जारी है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडरी ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि महादेव शिव सभी का कल्याण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज तपस्वी संत हैं। प्रत्येक वर्ष पूरे सावन चलने वाली स्वामी कैलाशानंद गिरी की विशेष शिव साधना से देश और समाज का कल्याण होगा और शांति और समृद्धि का वातावरण बनेगा। धराली व पौड़ी में आयी आपदा पर दुख व्यक्त करते विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार तेजी से बचाव और राहत अभियान चला रही है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी कुशल प्रशासक के साथ भगवान शिव की परम भक्त हैं। देश और राज्य के कल्याण की जिस भावना से उन्होंने रूद्राभिषेक किया है। भगवान शिव की कृपा से वह अवश्य फलीभूत होगी। इस दौरान भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी भी मौजूद रहे। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव की साधना का समापन श्रावण पूर्णिमा को गंगा पूजन के साथ होगा। इस दौरान कई संत महापुरूष, गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory