• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दी आचार्य बालकृष्ण को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं

Bystaruknews

Aug 4, 2025

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दी आचार्य बालकृष्ण को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं


हरिद्वार, 4 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन विरासत है। आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद के बड़े विद्वान हैं। उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ योग और आयुर्वेद को पूरे विश्व में प्रतिष्ठापित किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आज भारत सहित पूरी दुनिया में उपचार के लिए आयुर्वेद को अपनाया जा रहा है। लोग तेजी से आयुर्वेदिक उपचार पद्धति की और लौट रहे हैं तो इसका बड़ा श्रेय आचार्य बालकृष्ण को जाता है। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने भी आचार्य बालकृष्ण को जन्म दिवस की बधाई दी और कहा कि आचार्य बालकृष्ण के प्रयासों से लाखों लोगों को आयुर्वेद के क्षेत्र में रोजगार मिला है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी हरिहरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, स्वामी विजय महाराज, स्वामी निर्मल दास, स्वामी दिनेश दास ने भी आचार्य बालकृष्ण को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory