• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जीवन की सभी प्रतिकूलताओं अथवा अनुकूलताओं को समभाव से स्वीकार करने वाला ही महान बनता है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 29, 2025

जीवन की सभी प्रतिकूलताओं अथवा अनुकूलताओं को समभाव से स्वीकार करने वाला ही महान बनता है-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 29 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित सावन के पूरे महीने चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव साधना 19वें दिन में प्रवेश कर गयी है। भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जीवन प्रतिपल एक नईं चुनौती प्रस्तुत करता है। लेकिन जो व्यक्ति जीवन की सभी प्रतिकूलताओं अथवा अनुकूलताओं को समभाव से स्वीकार करता है। वही महान भी बनता है। भगवान भोलेनाथ के जीवन की यह सीख बड़ी ही अद्भुत है कि कभी दूध मिला तो प्रसन्न हो गये। कभी केवल पानी ही मिला तो भी प्रसन्न हो गये। कभी शहद अर्पित हुआ तो प्रसन्न हो गये और कभी धतूरा मिला तो उसे भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। केवल एक विल्व पत्र और एक लौटा जल अर्पित करने से प्रसन्न होने वाले भगवान भोलेनाथ का जीवन सीख देता है कि आवश्यक नहीं कि हर बार उतना ही मिलेगा जितनी आपकी अपेक्षा है। कभी-कभी कम मिलने पर भी अथवा जो मिले, जब मिले और जितना मिले उसी में संतुष्ट रहना सीख जाओगे तो आशुतोष बनकर समाज का मार्गदर्शन करोगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरूदेव की आराधना सावन पूर्णिमा तक निरंतर जारी रहेगा। सावन पूर्णिमा की सांय श्री दक्षिण काली तट पर विशेष पूजा अर्चना के पश्चात साधना का समापन होगा।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory