• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव ही सृष्टि के रचियता हैं-स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री

Bystaruknews

Jul 26, 2025

भगवान शिव ही सृष्टि के रचियता हैं-स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री
हरिद्वार, 26 जुलाई। भूपतवाला स्थित श्री स्वामी नारायण आश्रम मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री महाराज के संयोजन में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच आश्रम के कोठारी स्वामी जयेंद्र स्वरूप् दास, कथाव्यास आनन्द स्वरूपदास, योगेश भगत, प्रतीक भाई चौहान, मेघनी भाई सोरठिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों से भगवान शिव और माता पार्वती का श्रंग्रार कर विल्व पत्र अर्पित किए और रूद्राभिषेक किया।
स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री महाराज ने बताया कि स्वामी नारायण संप्रदाय का सावन मास शुक्रवार से शुरू हुआ है। सावन में पूरे माह आश्रम के संतों द्वारा भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाएगा। स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान शिव ही सृष्टि के रचियता हैं। जो शिवभक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मल दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory