• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पृथ्वी के कण-कण में विद्यमान है शिव तत्व-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 26, 2025

पृथ्वी के कण-कण में विद्यमान है शिव तत्व-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 26 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित पूरे सावन मास चलने वाली शिव आराधना निरंतर जारी है। शनिवार को स्वामी कैलाशानंद गिरी ने विधिवत रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि इस पृथ्वी के कण-कण में शिव तत्व विद्यमान है। सावन शिव तत्व प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है। पूरे सावन पूर्ण विधि विधान से भगवान शिव की आराधना करें। पंचामृत से रूद्राभिषेक करें। रूद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी ध्यान करें। ऐसा करने से शिव और शक्ति प्रसन्न होकर भक्त को आशीर्वाद प्रदान कर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की सम्मिलित कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से छुटकारा मिलता है और शिवतत्व की प्राप्ति होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर एवं त्रिपुरा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक किया और उनसे आशीर्वाद प्रदान किया। कहा कि गुरूदेव की कठिन शिव साधना के फलस्वरूप समस्त लोक का कल्याण होगा।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory