• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जापान के स्वामी बाल कुम्भ मुनि बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरविद्वान संत हैं स्वामी बाल कुम्भ मुनि-श्रीमहंत रविंद्रपुरीजापान में भी लहराएगा सनातन धर्म संस्कृति का परचम-महंत दर्शन भारती

Bystaruknews

Jul 23, 2025

जापान के स्वामी बाल कुम्भ मुनि बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर


विद्वान संत हैं स्वामी बाल कुम्भ मुनि-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
जापान में भी लहराएगा सनातन धर्म संस्कृति का परचम-महंत दर्शन भारती
हरिद्वार, 23 जुलाई। जापान के स्वामी बाल कुम्भ मुनि निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी धारण करेंगे। भक्तों के साथ हरिद्वार आए स्वामी बाल कुम्भ मुनि ने बुधवार को चरण पादुका मंदिर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मा मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और मनसा देवी की मूर्ति भेंटकर स्वामी बाल कुम्भ मुनि को आशीर्वाद दिया और कहा कि विदेशों में भी सनातन धर्म की संस्कृति की पताका फहरा रहे स्वामी बाल कुम्भ मुनि विद्वान संत हैं। जल्द ही उन्हें निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। उन्हे पूरा विश्वास है कि स्वामी बाल कुम्भ मुनि अखाड़ा और संत परंपराओं का पालन करते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार करने के साथ अखाड़े की प्रगति में भी योगदान देंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत राज गिरी ने भी स्वामी बाल कुम्भ मुनि को आशीर्वाद दिया और कहा कि स्वामी बाल कुम्भ मुनि जापान में सनातन धर्म संस्कृति और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में योगदान देंगे। स्वामी बाल कुम्भ मुनि ने कहा कि हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है। निरंजनी अखाड़े से जुड़ना उनके लिए गौरव का अवसर है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में जापान में हिंदुत्व और सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करना ही उनका लक्ष्य होगा। इस दौरान जापान से आए कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory