• Fri. Jul 25th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सभी को समान दृष्टि से देखते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 22, 2025

सभी को समान दृष्टि से देखते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 22 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की सावन पर्यन्त चलने वाली विशेष शिव साधना निरंतर जारी है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित शिव साधना में सम्मिलित होने आए श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिव सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। महादेव के दरबार में आने वाले प्रत्येक भक्त उनकी कृपा का पात्र बनता है। सृष्टि के कण-कण में शिव का वास है। यूं तो भगवान शिव की पूजा आराधना कभी भी की जा सकती है। लेकिन सावन देवाधिदेव औघड़दानी महादेव शिव की आराधना को समर्पित विशेष माह है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की किसी भी रूप में की गयी आराधना हमेशा फलदायी होती है। सावन में सामान्य व्यक्ति भी नियमपूर्वक शिव आराधना कर मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं। आराधना से प्रसन्न होकर शिव अपने साधक की झोली खुशीयों से भर देते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री दक्षिण काली मंदिर सिद्ध पीठ है। मंदिर में मां दक्षिण काली के साथ महादेव शिव भी साक्षात विराजमान हैं। जो भक्तजन श्रद्धा और निष्ठा से मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। उन्हें मां दक्षिण काली और भगवान भोलेनाथ की सम्मिलित कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory