• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव की महिमा अनंत है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 18, 2025

भगवान शिव की महिमा अनंत है-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 18 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित श्रावण अत्यन्त पवित्र महीना है। इस महीने में सच्चे मन से शिव पूजन करने से भक्त का कल्याण होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित पूरे सावन चलने वाली विशेष शिव साधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अनन्त है। जिसका गुणगान प्रत्येक व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। सामान्य जन यदि सच्चे हृदय से ओम नमःशिवाय का जाप करते हुए शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ा दें तो इससे ही महादेव अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की सभी मनोकानमाएं पूर्ण कर देते हैं। उन्होने कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। भगवान शिव की किसी भी रूप में आराधना की जाए। साधक को उसका उचित फल अवश्य मिलता है। शिव पूजा और अभिषेक करने से भक्त को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष आदि चारों पदार्थो की प्राप्ति होती है। अभिषेक करने के दौरान महादेव को बिल्व पत्र अवश्य अर्पित करें। बिल्व पत्र अर्पित करने से करोड़ों कन्यादान के समान फल प्राप्त होता है। शिवलिंग पर चढ़े बेलपत्र के दर्शन मात्र से समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव की विशेष शिव साधना के चलते मंदिर का पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद कई महत्वपूर्ण व्यक्ति गुरूदेव के सानिध्य में रूद्राभिषेक करेंगे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory