• Sun. Jul 20th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया महंत कुर्सी पुरी महाराज का स्वागत

Bystaruknews

Jul 19, 2025

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया महंत कुर्सी पुरी महाराज का स्वागत
धर्म और अध्यात्म के प्रचार के साथ समाज सेवा में भी अहम भूमिका निभा रहे महंत कुर्सी पुरी महाराज-श्रीमहंत रिंवंद्रपुरी
प्रशंसनीय है श्रीमहंत रविंद्रपुरी का सेवा भाव-महंत कुंर्सी पुरी
हरिद्वार, 19 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गुजरात के रघुनाथ पुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत कुर्सी पुरी महाराज का मां मनसा देवी की चुनरी एवं प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के दौरान महंत कुर्सी पुरी महाराज का स्वागत करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले संत का अपना कुछ नहीं होता है। संत जो कुछ अर्जित करते हैं, उसे समाज की सेवा में ही अर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करने के साथ महंत कुर्सी पुरी महाराज समाज की सेवा में भी अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने हमेशा ही विश्व का मार्गदर्शन किया है। सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरांओं से प्रभावित होकर पूरी दुनिया सनातन धर्म को अपना रही है। संत महापुरूषों के मार्गदर्शन में भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होकर दुनिया का नेतृत्व करेगा। महंत कुर्सी पुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज संत समाज को एकजुट कर सनातन धर्म परंपरांओं को आगे बढ़ाने के साथ शैक्षणिक संस्थाओं का संचलन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हरिद्वार में कांवड़ मेला चल रहा है। लाखों करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज शिवभक्तों की सेंवा करने के साथ कांवड़ मेला संपन्न कराने में जुटे पुलिस प्रशासन का भी सहयोग कर रहे हैं। शिवभक्तों के लिए निंरंतर भंडारे का संचालन करने के साथ श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा प्रशासन को 25 लाख का चेक भेंट किया गया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सेवाभाव की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन अर्पित करने वाले संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि महंत कुर्सी पुरी महाराज विद्वान संत हैं और विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में योगदान कर रहे हैं। जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राज गिरी, महंत फौजी बाबा, महंत आमोद गिरी, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा सहित ने भी फूलमाला पहनाकर महंत कुर्सी पुरी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory