• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अल्मोड़ा में विश्व जनसंख्या दिवस पर किया गया विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजनअल्मोड़ा

Bystaruknews

Jul 15, 2025

अल्मोड़ा में विश्व जनसंख्या दिवस पर किया गया विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजनअल्मोड़ा।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ” विश्व जनसंख्या दिवस ” के अवसर पर मां अम्बे नर्सिंग कालेज, होली एंजिल पब्लिक स्कूल व जय श्री कालेज अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का आरंभ नालसा थीम गीत “एक मुठ्ठी आसमान” चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को सचिव, जिला8/ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम, व कारण, लीगल सर्विस इंस्टीट्यूशंस व उनके कार्य, निःशुल्क विधिक सहायता,नालसा (एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2016,कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बच्चो के अधिकारों व 1 जुलाई से 90 दिन तक चल रहे “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए” विशेष अभियान आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं पंफ्लेट वितरित किये गये।मेडिकल कॉलेज से डा.सज्जन कुमार शौकिन द्वारा बढ़ती जनसंख्या के रोकथाम आदि के विषय में बताया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “हरेला महोत्सव” के उपलक्ष्य 31 जुलाई तक चलाये जा रहे पौधारोपण-वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मां अम्बे नर्सिंग कालेज व होली एंजिल पब्लिक स्कूल में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया। शिविरो का समापन नालसा थीम गीत “एक मुठ्ठी आसमान”चलाकर किया गया।।शिविरों में विद्यालयों- संस्थानों के अध्यापकगण व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory