• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित लैंडिंग पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया भगवान शिव का दुग्धाभिषेक

Bystaruknews

Jul 15, 2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित लैंडिंग पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया भगवान शिव का दुग्धाभिषेक
हरिद्वार, 15 जुलाई। अंतरिक्ष में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 18 दिन बिता कर वापस लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित लैंडिंग पर अखिल भारतीय अखाडा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर में 21 किलो दूध से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 18 दिन बिताकर शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित लैंडिंग प्रत्येक भारतीय भारतीय के लिए गौरवशाली पल है। मां गंगा से शुभांशु शुक्ला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भारतीय युवाओ के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। युवा वर्ग और छात्रों को उनसे प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory