• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 15, 2025

भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 15 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव आराधना निरंतर जारी है। मंगलवार को स्वामी कैलाशानंद गिरी ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार कर गंगाजल मिश्रित अनेक सुगंधित द्रव्यों से महादेव शिव का जलाभिषेक किया और लोककल्याण की कामना की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नही है। भगवान शिव ही संसार के आदि और अंत हैं। सभी को उनकी आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना कभी भी की जा सकती है। लेकिन सावन का महीना विशेष रूप भगवान शिव को समर्पित है। सावन में नित्य जलाभिषेक किए जाने से भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए मां पार्वती का ध्यान भी करें। ऐसा करने से शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन पूर्णिमा तक चलने वाली आराधाना के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति गुरूदेव के सानिध्य में रूद्राभिषेक में शामिल होंगे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory