• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वास्थ्य का रखें ध्यान, क्षमता से अधिक जल ना उठाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 13, 2025

स्वास्थ्य का रखें ध्यान, क्षमता से अधिक जल ना उठाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 13 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कांवड़ियों से कांवड़ नियमों का पालन करने की अपील की है। चरण पादुका मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ का स्वरूप निरंतर बदल रहा है। इस बार देखने में आ रहा है कि कुछ कांवड़िए कलशों में अत्यधिक मात्रा में गंगाजल लेकर जा रहे हैं। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुछ कांवड़िए कलशों में ढाई सौ लीटर से पांच सौ लीटर तक ंगंगा जल ले जा रहे हैं। इतना ज्यादा वजन उठाने से कंधे व रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भगवान शिव मात्र एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। गंगाजल की एक बूंद सामान्य जल में मिलाने से सामान्य जल भी गंगाजल के समान हो जाता है। इसलिए अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप ही जल उठाएं। अत्यधिक मात्रा में गंगाजल उठाकर अपने स्वास्थ्य को संकट में ना डालें। इस अवसर पर गोल्डन बाबा, महंत दिनेश गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्र स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राजगिरी मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory