• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन के शेर टी.राजा सिंह का त्यागपत्र निरस्त करे भाजपा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 14, 2025

सनातन के शेर टी.राजा सिंह का त्यागपत्र निरस्त करे भाजपा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी.राजा सिंह के पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद संत समाज खुलकर टी राजा सिंह के समर्थन में आ गया है। संत समाज ने भारतीय जनता पार्टी से टी.राजा सिंह का इस्तीफा निरस्त करने का आग्रह किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि टी.राजा सिंह सनातन के शेर हैं और राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सनातन धर्म के लिए काम करते है। भारतीय जनता पार्टी उनका इस्तीफा निरस्त करें। उन्होंने कहा कि संत समाज की मांग है कि टी.राजा िंसंह भारतीय जनता पार्टी में रहकर सनातन के संरक्षण संवर्द्धन के अपने अभियान को जारी रखें। कालिका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने कहा कि सनातन धर्म परंपरांओं के लिए संघर्ष करने वाले टी.राजा सिंह जैस नेताओं को भाजपा में सम्मान मिलना चाहिए। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हस्तक्षेप करते हुए टी.राजा सिंह का त्यागपत्र निरस्त करना चाहिए। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को टी.राजा सिंह की काफी आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी में जो भी मतभेद है उसे जल्द खत्म किया जाए और टी.राजा सिंह का त्यागपत्र निरस्त कर उन्हें सम्मान दिया जाए। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि टी.राजा सिंह जैसे सनातन योद्धा के पार्टी छोड़ने से भाजपा को राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए भाजपा नेतृत्व को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी सहजानंद पुरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राघवेंद्र दास, महंत सूर्याश मुनि, स्वामी गर्व गिरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुखिया महंत दुर्गादास, स्वामी पारस मुनि, सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया, महंत सूरज दास, महंत रघुवीर दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी निर्मल दास, स्वामी कपिल मुनि सहित कई संतों ने टी.राजा सिंह की भाजपा में वापसी की मांग की।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory