• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हमारा लक्ष्य है कि जिले से निकल कर कुछ युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके:ललित नैय्यर

Bystaruknews

Jul 13, 2025

खेलों का महत्व न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और देशभक्ति जैसे गुणों को भी विकसित करता है:रवि बहादुर

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है:प्रभात सेंगर

शिक्षा के साथ-साथ खेलों का संबल भी युवाओं को जीवन में सफलता दिलाता है:स्वामी शरद पुरी

हमारा लक्ष्य है कि जिले से निकल कर कुछ युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके:ललित नैय्यर

हरिद्वार। लक्सर हाईवे स्थित शिवडेल स्कूल में हरिद्वार जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में ज्वालापुर से विधायक रवि बहादुर, गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति प्रभात सेंगर, एवं शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी महाराज की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ज्वालापुर विधानसभा विधायक रवि बहादुर ने कहा कि खेलों का महत्व न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और देशभक्ति जैसे गुणों को भी विकसित करता है। उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए घनिष्ठ अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।

गुरुकुल कांगड़ी सम विवि. के कुलपति प्रभात सेंगर ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी की परंपरा रही है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समुचित स्थान मिले। बास्केटबॉल जैसी अग्रिम खेलों में जिला स्तर पर आयोजन, युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रतियोगिता प्रतिभाओं के चयन और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेगी।

शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी महाराज ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का संबल भी युवाओं को जीवन में सफलता दिलाता है। उन्होंने आयोजन करने वाले हरिद्वार जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं।
अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करना है। “हमारा लक्ष्य है कि जिले से निकल कर कुछ युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके।

इस अवसर पर अजय मलिक, सचिव संजय चौहान, प्रशांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory