• Fri. May 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अनुष्ठान से प्रवाहित होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से विश्व में बनेगा शांति का वातावरणश्रीमहंत हरि गिरी

Bystaruknews

Jul 4, 2025

अनुष्ठान से प्रवाहित होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से विश्व में बनेगा शांति का वातावरणश्रीमहंत हरि गिरी
कल्याणकारी सिद्ध होगा अनुष्ठान-स्वामी कैलाशानंद गिरी


हरिद्वार, 4 जुलाई। जूना अखाड़ा स्थित सिद्ध पीठ मायादेवी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानं गिरी, जूना अखाड़े के श्रीमहंत प्रेमगिरी, श्रीमहंत महेश पुरी महंत महाकाल पुरी, महंत दिवाकर पुरी, महंत किशन गिरी सहित कई संत महंत शामिल हुए और आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन अर्पित करने वाले संत महापुरूषों के सानिध्य में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान सदैव कल्याणकारी होते हैं। धार्मिक अनुष्ठान से प्रवाहित होने वाली सकारात्मक ऊर्जा विश्व में शांति का वातावरण स्थापित करेगी। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत हरि गिरी महाराज विद्वान संत हैं। समाज को दिशा प्रदान करने में उनका हमेशा योगदान रहता है। उनके सानिध्य में संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान अवश्य ही कल्याणकारी सिद्ध होगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अनुष्ठान के प्रभाव से चारधाम यात्रा और कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। श्रीमहंत हरि गिरी महाराज संतों के हितैषी हैं। उनके नेतृत्व में सभी तेरह अखाड़े मिलकर हरिद्वार कुंभ मेला, नासिक महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराएंगे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory