• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुप्त नवरात्रों में मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व है-स्वामी ललितानंद गिरी

Bystaruknews

Jun 28, 2025

गुप्त नवरात्रों में मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व है-स्वामी ललितानंद गिरी
हरिद्वार, 28 जून। गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्रों में मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रों में की गयी आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती साधक को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करती है। मां भगवती की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आर्थिक उन्नति और भोग के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मां भगवती ही इस संसार की सबसे बड़ी शक्ति और जगत की पालनहार हैं। उनकी आराधना और पूजा अर्चना से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जो साधक पूर्ण विधि विधान से मां भगवती के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं। उन पर भगवती की असीम कृपा हमेशा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory