• Wed. Sep 17th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एसआरएस कल्याण ट्रस्ट के साथ मिलकर चलाया वृक्षारोपण महाभियान

Bystaruknews

Jun 15, 2025

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एसआरएस कल्याण ट्रस्ट के साथ मिलकर चलाया वृक्षारोपण महाभियान

संस्था द्वारा आम, लीची, आडू, जामुन, बेल, पीपल, नीम, बरगद आदि अलग अलग प्रजातियों के रोपे पौधे

पर्यावरण को बचाना और संवारना हम सभी का है नैतिक दायित्व : सुमित तिवारी

एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की हर हफ्ते चलती है वृक्षारोपण महाभियान : शरत मदान

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की ने एक साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने और हर भरा बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जिसमें आम, लीची, आडू, जामुन, बेल, पीपल, नीम, बरगद, गुड़हल आदि अलग अलग प्रजातियों के लगभग सैकड़ों वृक्ष और पौधे लगाए गए।

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था अपने कहे अनुसार लगातार वृक्षारोपण करती आ रही है। संस्था द्वारा जो वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है उसी के अंतर्गत आज वृहद स्तर पर पेड़ पौधे लगाए गए।

श्री तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण महाभियान चलती आ रही है। जिस श्रृंखला में आज संस्था ने लगभग 500 पौधे जोकि अलग अलग प्रजातियों के थे उनका रोपण किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है जिसके लिए हमको एकजुट होकर प्रकृति का संरक्षण करना होगा।

एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की के एम डी शरत मदान ने कहा कि हम ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण चलने वाली संस्थाओं को निःशुल्क पेड़ पौधे उपलब्ध करवाते है और उनके साथ मिलकर वृक्षारोपण महाभियान चलाते है।

इस अवसर पर सीईओ विधि मदान, टीम के सदस्य गगनदीप सिंह, प्रवीण राणा, आशीष अग्रवाल, निशा, जोही, प्रकृति, तन्नु शर्मा, विभूति मिश्रा, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, रोहित वर्मा, राघव कोहली, इशिका, अभिनव कुमार, उदित, आदि लोग शामिल रहे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory