• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पर्वतीय) कर्मचारी -शिक्षक संगठन जिला ईकाई जनपद हरिद्वार द्वारा उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड प्रताप सिंह पंवार का अभिनंदन समारोह ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज के महामना मदन मोहन मालवीय सभागार में आयोजित किया गया

Bystaruknews

May 25, 2025

हरिद्वार उतरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी -शिक्षक संगठन जिला ईकाई जनपद हरिद्वार द्वारा उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड प्रताप सिंह पंवार का अभिनंदन समारोह ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज के महामना मदन मोहन मालवीय सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को
सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रताप सिंह पवांर ने कहा की वह भी आप सभी के बीच के साथी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरन्तर प्रदेश के किसानों ,कर्मचारियों व प्रदेश की आम जनता के हीतो को ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे प्रदेश को विकास के पथ पर लेजाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा की यह सम्मान उनका नही यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सभी कर्मचारी साथियों का है।कर्मचारियों की समस्याओ को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा की कर्मचारियों को संघर्ष की जरुरत नहीं होगी।वह कर्मचारियों तथा सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे।इस अवसर टर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हीतो को ध्यान मे रखकर सभी को साथ लेकर कार्य कर रहे है।उन्होंने कहा की कर्मचारियों के हीतो का पूरा घ्यान रखा जा रहा है उनकी लम्बित मागों कै पूरा कराने के लिए वह तथा पवांर जी सेतु का काम करने के लिये सदैव तत्पर है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा की यह बहुत ही महत्वपूर्ण पल है जब सरकार मे शमिल प्रतिनिधि व कर्मचारी एक मंच पर खुले मन से अपना पक्ष रख रहे है।उन्होंने आयोजको को आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविधालय के कुलपति प्रो.अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा की हमारे प्रदेश मे प्राकृतिक सम्पदा का अपार भंडार है।इसे संरक्षित किये जाने की दिशा मे ओर अधिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।उन्होंने आयोजन के लिए आयोजको को शुभकामनाएं ।
जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए माग पत्र प्रेषित किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चौधरी अनिल कुमार ने किया।
इस अवसर पर पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत प्रान्तीय महामंत्री अशोक राज उनियाल, फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल प्रान्तीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा विजय सती राकेश रावत जम्मू प्रसाद एसपी चमोली ब्रिजेश कुमार विपिन कुमार लोकेश कुमार विवेक सैनी खीमानंद भट्ट बासुदेव मालासी मनोज चंद दिनेश लखेड़ा अनिल सिंह नेगी ताजबर नेगी विनोद कश्यप सुरेंद्र सिंह इमरान अंसारी सईद अहमद कुलदीप बिष्ट संजीव चौधरी ऋषि अस्थान नितिन कुमार जयकृत रावत विकास जवाडी जगदीश जोशी केवलानंद पांडे मनीष मोहित मनोचा सतीश कुमार अमित ठाकुर राजपाल सिंह अमित लाम्बा प्रशांत बडोला अन्य भिन्न भिन्न घटक संगठनों के प्रान्तीय मंडलीय एवं जनपदीय, पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory