• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली,अल्मोड़ा।

Bystaruknews

May 25, 2025

अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली,अल्मोड़ा।


उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार “सड़क सुरक्षा:जीवन रक्षा” दो दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के सहयोग से रघुनाथ सिटी माल से जागरुकता बाइक रैली आयोजित की गई।जागरुकता रैली को श्रीमती अनीता चंद संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा व सी.ओ अल्मोड़ा द्वारा शपथ दिलाई गई एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।रघुनाथ सिटी माल से टैक्सी स्टैंड तिराहा,जलाल तिराहा, बेस तिराहा, करबला होते हुए वापस रघुनाथ सिटी माल पर रैली का समापन किया गया। रैली में यातायात के नियमों , संकेतों, राहवीर योजना 2025, राहवीर को पुरस्कृत करना-गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल एक घंटे के भीतर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलायी जा रही” राहवीर”योजना के तहत चयनित कर 25,000 रु तक नगद रशि तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा आदि की जानकारी प्रदान की गई एवं पंफ्लेट व पोस्टर भी वितरित किये गए।श्रीमती रश्मि भट सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा,अधिकार मित्र व पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory