• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

वंदना कटारिया स्टेडियम के गेट के बाहर उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में आज चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

Bystaruknews

May 25, 2025

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम के गेट के बाहर उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में आज चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।


इस अवसर पर उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से सरकार की महिला और दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गयी है। कहा कि जिस हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया और युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है, उनके नाम पर बने स्टेडियम के नाम बदलना सरकार की महिला खिलाड़ी और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा जब तक धामी सरकार अपने निर्णय को वापिस लेकर पुनः इस परिसर का नाम वंदना कटारिया के नाम से शासनादेश जारी नहीं करती तब तक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और तीर्थ पाल रवि ने कहा कि जिस खिलाड़ी ने विपरीत परिस्थितियों में देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया और सरकार ने उसकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उसके नाम से स्टेडियम का नाम रखा, धामी सरकार ने उसी स्टेडियम का नाम ही बदल दिया। अब यदि सरकार नाम बदलने का अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों, खिलाड़ियों और महिलाओं को साथ लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव अफाक अली और युवा नेता अमरदीप रोशन ने कहा कि जिस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हो और जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हो, भाजपा सरकार देश की ऐसी बेटियों को आगे बढ़ाने के बजाए उन्हें हतोत्साहित करने का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी।
पार्षद सुनील कुमार और पुनीत कुमार ने कहा कि सरकार एक तरफ “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, दूसरी तरफ एक दलित बेटी के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलकर बेटियों का अपमान कर रही है। इससे भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि धामी सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो दलित समाज सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा। अब दलित समाज अपनी बेटियों का अपमान बर्दास्त नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन में दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, पार्षद शहाबुद्दीन, अमरदीप रोशन, वीरेंद्र भारद्वाज, चंद्र शेखर कटारिया, कुंवर सिंह बिष्ट, जावेद, अक्षय नागपाल, खान, जयकिशन नेवली, इदरीस, साजिद, महेंद्र गुप्ता, अतुल गुंसाई,बसंत सिंह, बी एस तेजयान, बलकार सिंह, जिशान, अयान सैफी, अज्जू महेश प्रताप राणा मोहन सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory