• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूरे देश में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे12 और 13 मई को स्थानीय गंगा स्वरूप आश्रम में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा

Bystaruknews

May 11, 2025

हरिद्वार। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूरे देश में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसके परिपेक्ष में उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा प्रथम चरण में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। अब दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष व मण्डलम अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 12 और 13 मई को स्थानीय गंगा स्वरूप आश्रम में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी कांग्रेस के हरिद्वार जनपद के जिलाध्यक्ष गणों ने देवपुरा स्थित यूनियन भवन में पत्रकारों को दी।
पत्रकार वार्ता में हरिद्वार महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, एनएसयूआई के अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा आदि उपस्थित थे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory